फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एडीजी मेरठ जोन के निरीक्षण के बाद सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को सोतीगंज में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने दुकानदारों पर लाठी चलाईं और उनका सामान भी फेंका। वहीं, चेतावनी दी कि किसी भी दुकान का सामान बाहर रखा मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि अनलॉक 1.0 लागू होने के बाद सोतीगंज में कुछ व्यापारी दुकान के सामने सड़क पर सामान रख देते हैं। जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे तक सड़कें खाली कराई गईं। इस दौरान सोतीगंज में दुकानदारों पर पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान दुकानों में रख लिया और फिर अतिक्रमण न करने का आश्वासन दिया। उधर, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि सोतीगंज के तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के सामने सड़क पर सामान रखा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें