फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न कचहरी रोड पर चला झुग्गी-झोपड़ियों पर निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
सुनील कैथवास....वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित अवैध दुकानों को नगर निगम द्वारा गिरा दिया गया ऐसे मैं
विज्ञापन
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड पर शनिवार शाम निगम का बुलडोजर झुग्गी-झोपड़ियों पर चला दिया। झुग्गी-झाेपड़ियों में रहने वाली महिलाओं ने बुलडोजर का विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम अधिकारी नहीं माने। निगम अधिकारियों का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण होना है। जिसके चलते सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम, प्रवर्तन दल के साथ निगम की टीम बुलडोजर लेकर वेस्टर्न कचहरी रोड पर पहुंच गए। कचहरी गेट के सामने हनुमान मंदिर के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों पर निगम का बुलडोजर चल गया। इन झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग सड़क पर दिनभर ठेला लगाते और रात में परिवार के साथ वहां पर सोते थे। आशियाना टूटा तो वहां पर मौजूद महिलाओं ने बुलडोजर का विरोध भी किया। इस दौरान महिलाओं के आंसू भी निकल आए। निगम अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें