फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1525 करोड़ का बजट आज कार्यकारिणी के समक्ष रखेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा कलेक्शन, कर-करेत्तर का लक्ष्य बढ़ाया, खर्चा भी बढ़ेगा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक शनिवार यानी आज चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित होगी। जिसमें मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह 2025-26 का अनुमानित बजट 1525 करोड़ रुपया कार्यकारिणी के सदस्यों के समक्ष रखेंगे। यह बजट 2024-25 में 1324 करोड़ था। कूड़ा कलेक्शन, कर-करेत्तर का लक्ष्य बढ़ाया है और कई विकास कार्यों में खर्चा भी बजट में बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अनुमानित बजट को लेकर निगम के निर्माण विभाग, जलकल, स्ट्रीट लाइट, गृहकर, डिपो प्रभारी व नजारत सहित अलग-अलग विभागीय अधिकारियों ने लेखा विभाग का पत्राचार चल रहा था। विभागीय अधिकारियों ने आय और व्यय की रिपोर्ट दी। जिस पर महापौर और नगर आयुक्त द्वारा स्वीकृति दी गई। बताया गया कि 2025-26 का अनुमानित बजट 1525 करोड़ रखा गया है। राज्य वित्त आयोग द्वारा सामान्य प्रयोजनों के लिए 310 करोड़ से बढ़ाकर 350 करोड़, गृहकर की वसूली 90 करोड़ से बढ़ाकर 110 करोड़, दो रुपये स्टांप शुल्क 15 से बढ़ाकर 20 करोड़, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से चार करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये, कूड़े से निकलने वाला आरडीएफ की बिक्री 50 लाख से बढ़ाकर आय दो करोड़ कर दी है। जल कर 12 करोड़ से घटाकर 10 करोड़ और जल निस्तारण कर 1.50 करोड़ से घटाकर एक करोड़ किया गया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि कार्यकारिणी की बैठक में अनुमानित मूल बजट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें