फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होटल सील करने पहुंची निगम टीम के साथ गाली-गलौज

Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
घंटाघर मार्ग पर होटल सील करने के दौरान संचालक और गृह कर अ​धिकारियों के बीच होती नौकझौंक - फोटो : असू बूथ पर वोट डाले पहुंची महिला वोटर।
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स जमा नहीं कराने पर होटल सील करने पहुंची नगर निगम की टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। निगम टीम के साथ गाली-गलौज की गई। निगम अधिकारियों की सख्ती के बाद होटल स्वामी को दो लाख रुपये का चेक जमा कराना पड़ा। इसके बाद निगम ने अंबाला रोड स्थित 23 दुकानों को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित एक होटल पर 13 लाख 25 हजार 522 रुपये का टैक्स बकाया है। नगर निगम लगातार नोटिस भेजकर टैक्स जमा कराने के लिए कहता आ रहा है। टैक्स जमा नहीं कराने पर निगम की टीम कर अधीक्षक सुधीर शर्मा की अगुवाई में होटल को सील करने पहुंची थी, जैसे ही निगम कर्मचारियों ने होटल सील करने की कार्रवाई शुरू की तो होटल स्वामी विरोध में उतर आया। एक कर्मचारी ने टीम के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही निगम के बड़े अधिकारियों के बारे में भी अपशब्द बोले। इसके बाद कर अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों का पारा हाई हो गया। साथ चल रहे निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना और प्रवर्तन दल के जवानों से बीच-बचाव कराया।
होटल स्वामियों ने निगम के अधिकारियों के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर मुकदमा तक दर्ज कराने की धमकी दी। इसके बाद कर अधीक्षक की सख्ती के बाद होटल स्वामी ने दो लाख रुपये का चेक जमा कराते हुए बाकी रकम दस मार्च तक जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद होटल को सील करने की कार्रवाई टाल दी गई। इसके बाद निगम की टीम अंबाला रोड स्थित शुभम प्लाजा पहुंची। यहां 41 दुकानों पर सात लाख 53 हजार 396 रुपये का टैक्स बकाया है। दुकान स्वामियों को नोटिस भेजे जाने पर 11 दुकानदारों ने पहले ही 1.60 लाख रुपये जमा करा दिए थे। बाकी बुधवार को जैसे ही निगम की पहुंची सात और दुकानीदारों ने 1.20 लाख रुपये जमा करा दिए। बाकी 23 दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें