फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूध में पानी का खेल, जांच में 117 नमूने आए फेल

Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अगर आप दूध पी रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध में जमकर पानी की मिलावट की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के पिछले 10 महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो मंडल में दूध के 117 नमूने जांच में फेल आए हैं। उनमें फैट कम और पानी ज्यादा मिला है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाकर त्योहारों के मौके पर दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए जाते हैं। उन्हें जांच के लिए अलग-अलग प्रयोगशाला में भेजा जाता है। मंडल में अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने 586 निरीक्षण किए थे। 228 दुकानों पर छापा मारा था। इनमें से दूध के 264 नमूने संग्रहित हुए थे। जांच के दौरान 117 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।
दूध में पानी की मिलावट ज्यादा मिली। दूध में सहारनपुर ज्यादा सहारनपुर में की जा रही है। सहारनपुर में टीम ने दस महीने में 171 दूध के नमूने संग्रहित किए। 92 की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 73 नमूने जांच में फेल निकले। मुजफ्फरनगर में 67 नमूने लिए गए, उनमें से 54 की रिपोर्ट और 40 फेल पाए गए। शामली में 26 संग्रहित किए गए। उनमें से 20 की रिपोर्ट और चार नमूने फेल आए।
विज्ञापन


यहां करवा सकते हैं जांच
अगर आपको अपने यहां आने वाले दूध और फिर किसी खाद्य पदार्थ में किसी तरह की मिलावट होने का शक है तो खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही फूड सेफ्टी वैन में निशुल्क करवा सकते हैं।


दस महीने में 117 जांच में फेल आए हैं। फेल आने पर मालिकों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। दूध में पानी मिलाने से स्वास्थ्य पर कोई नुकसान नहीं पड़ता, लेकिन लोगों को सही मात्रा में प्रोटीन सहित अन्य तत्व नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन



- अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त (प्रथम), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें