फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लीकेज नहीं ढूंढ पाया निगम, पांचवें दिन शंभूनगर में पहुंचा पानी का टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के चार प्रमुख कॉलोनी शंभूनगर, महावीर नगर, कमला नगर और गुरु नानक नगर में पांच दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर निगम पानी की पाइप लाइन में लीकेज का पता लगाने में नाकाम रहा है। इसके चलते इन कॉलोनियों में रहने वाली लगभग दस हजार आबादी को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निगम को पानी के टैंकर भेजकर अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की शिकायतों को अमर उजाला ने अपने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ही निगम के अधिकारियों की नींद टूटी लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। आरोप कि 26 दिसंबर से ही इन कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बंद है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पांचवें दिन भी जब पानी की पाइपलाइन में लीकेज का पता नहीं चल पाया तो निगम ने शंभूनगर में पानी का टैंकर भेजकर किसी तरह लोगों को राहत देने की कोशिश की।

पार्षद ने दी चेतावनी, 24 घंटे में लीकेज ठीक करें
इस मामले की जानकारी मिलने पर मंगलवार दोपहर भाजपा की पार्षद पूनम गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने निगम अधिकारियों से पानी की पाइप लाइन में लीकेज को तुरंत ठीक कराने के लिए कहा। पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर लीकेज को ढूंढकर ठीक नहीं किया गया तो वह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगी। वहीं सहायक अभियंता जलकल, दुष्यंत कुमार ने दावा किया है कि लीकेज का पता लगाने के लिए टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें