फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन का विवाद फिर गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा हो गया है। स्कूल के संस्थापक ट्रस्टी अनुज शर्मा की बेटी मानवी शर्मा ने परिवार के शोषण का आरोप लगाया है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि संस्थापक ट्रस्टी एवं प्रबंधक अनुज शर्मा कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं और स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह सुचारु हैं। उधर, दूसरे पक्ष सत्यकाम के ट्रस्टी गिरीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि अनुज शर्मा ने उनके परिवार के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन

मानवी शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी और स्कूल वर्ष 2013 से सीबीएसई नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है। ट्रस्ट के मूल संस्थापक ट्रस्टी अनुज शर्मा, स्वर्गीय ईश्वर सिंह शर्मा और गिरीश कुमार शर्मा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह शर्मा की मृत्यु के बाद 10 जून 2024 को कथित ट्रस्ट रेजोल्यूशन के माध्यम से नए ट्रस्टियों की नियुक्ति का दावा किया गया जिसे प्रबंधन ने जाली और अप्रमाणिक बताया है। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विरोधी पक्ष ने स्वयं को केवल ऋणदाता बताया है और ट्रस्ट या स्कूल के प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। इसके बावजूद कथित जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों में हस्तक्षेप, खाते फ्रीज कराना, कर्मचारियों से अनधिकृत जानकारी लेना और स्कूल परिसर में धमकी व तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हुईं। 5 अगस्त और 9 अक्टूबर 2025 की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का दावा किया गया है। 24 अक्टूबर 2025 को लोहिया नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई जिसके बाद काउंटर एफआईआर भी दर्ज हुईं।
गिरीश शर्मा ने भी इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा है कि उनके साउथ अफ्रीका में रहने के कारण अनुज शर्मा संस्था का भरपूर लाभ उठा रहे थे। धोखे से सप्लीमेंट्री ट्रस्ट डीड पर उनके (गिरीश कुमार) हस्ताक्षर कराने की कोशिश की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें