फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने वन कर्मचारी पर लगाया फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने वन कर्मचारी पर लगाया फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

सरधना। वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर शनिवार शाम मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार और वन कर्मचारी में कहासुनी हो गई। आरोप है कि वनकर्मी ने ठेकेदार व मजदूरों पर रायफल से गोली चला दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। ठेकेदार ने वनकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।
कुलंजन गांव निवासी ठेकेदार फुरकान ने बताया कि उसके पास शनिवार सुबह ठेकेदार नकुल चौहान का फोन आया था। उसने नंगला आर्डर-अटेरना मार्ग पर आंधी से टूटे पेड़ों को काटने की बात कही थी। इसका भुगतान वन विभाग से किया जाना था। वह सात आठ मजदूर लेकर गया और पेड़ कटवा दिए। ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लादकर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर डाल दी।
विज्ञापन

रेंजर के नही मिलने पर उसने वनकर्मी नटवर से सात हजार रुपये मजदूरी के दिलाने को कहा। इस पर नाराज वनकर्मी गुलशन रायफल लेकर आया और गोली चला दी। सूचना पर टेहरकी निवासी ठेकेदार नकुल चौहान पहुंचे तो उसके साथ भी अभद्रता की। वन कर्मी गुलशन के खिलाफ फुरकान ने तहरीर दी। मामले में डिप्टी रेंजर मनोज कुमार का कहना है कि मजदूरों व वन कर्मी गुुलशन के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। फायरिंग की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।
आरोप बेबुनियाद हैं
आंधी के दौरान गिरे पेड़ों को ठेकेदार नकुल चौहान से कहकर कटवाया गया था। मजदूरी के रुपये की एवज में पेड़ काटने वाले लकड़ी ले जा रहे थे। विरोध करने पर 30-40 लोगों ने हमला कर दिया। गोली चलाने का आरोप बेबुनियाद है। -गुलशन चौधरी, वन कर्मी
विज्ञापन

जांच कराई जा रही है
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच कराई जाएगी। -आरपी शाही, सीओ सरधना
कार सवार युवकों ने फायरिंग की, रिपोर्ट दर्ज
सरधना। पोहल्ली निवासी विपिन पुत्र रमेश ने कार सवार युवकों के खिलाफ फायर झोंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विपिन ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह घर में था। रात करीब आठ बजे घर के सामने आईटेन कार आकर रुकी। कार सवार युवकों ने गाली देते हुए पिस्टल से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचा। इसके बाद आरोपी हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिषेक पुत्र रविंद्र उर्फ रविस, मोंटी पुत्र रविंद्र, गौरव व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि थाने में इस संबध में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें