फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से भरे बोरे और बल्लियों से तटबंध को दुरुस्त करने में जुटे हैं मजदूर व ग्रामीण , रास्तों, खेतों में बह रहा पानी

विज्ञापन
हस्तिनापुर गंगा में बोरे तथा बल्लियां लगाकर तटबंध को ठीक करने में जुटे मजदूर व ग्रामीण। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा जलस्तर के बढ़ने, घटने का क्रम जारी है। अभी भी हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती समेत पांच गांवों के आसपास गंगा का पानी भरा हुआ है। मंगलवार को जलस्तर कुछ कम हुआ तो ग्रामीणों और नरेगा मजदूरों ने मिलकर मिट्टी के कट्टों और बल्लियों के सहारे तटबंध बनाया। वहीं ग्रामीणों को डर है कि यदि जलस्तर में वृद्धि हुई तो यह तटबंध भी टूट जाएगा। दिनभर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने पर शुक्रवार को हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती गांव के पास तटबंध टूट गया। गंगा का पानी भीमकुंड, सिर्जेपुर, रठौरा कलां, हंसापुर, शेरपुर नई बस्ती के जंगलों में भर गया। शनिवार से ही तटबंध बनाने का काम किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों ग्रामीण और नरेगा मजदूर लगे हुए हैं। मंगलवार को जिस जगह तटबंध टूटा था उससे अलग करीब 150 मीटर तटबंध का निर्माण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने मिट्टी के कट्टे और बल्लियों के सहारे तटबंध बनाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर बढ़ता तो यह तटबंध भी टूट जाएगा। इससे ग्रामीणों में काफी बेचैनी देखने को मिली। वहीं गांवों के रास्तों में पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा बुग्गी के सहारे सामान लाते हुए दिखाई दिए। उधर, बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे गंगा का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक चल रहा है। बाढ़ की स्थिति नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जल स्तर घटने बढ़ने का क्रम जारी है।
ग्रामीणों को निशुल्क मिलेगी दवाइयां
हस्तिनापुर। एसडीएम कमलेश गोयल ने सीएचसी प्रभारी गंगा किनारे बसे गांवों में कैंप लगाकर निशुल्क दवाई देने के निर्देश दिए। इसके लिए लतीफपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केंद्र बनाया गया है। यहां एक टीम हर समय रहकर जांच कर दवाई देगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लतीफपुर में यह कैंप बुधवार से संचालित हो जाएगा।

रास्ते में भरे पानी में ट्रैक्टर पर सवार होकर गुजरते लोग।- फोटो : MAWANA

मिट्टी से भरे बोरे तथा बल्लियां लगाकर तटबंध को ठीक करने में जुटे मजदूर।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें