होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसी बीच दबंगों ने पीड़ित परिवार को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डरे सहमे परिजन कई दिन तक किशोरी का घर पर ही उपचार कराते रहे। बुधवार देररात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे माछरा सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
किशोरी के कुछ रिश्तेदारों ने मामले की जानकारी आजाद समाज पार्टी के संस्थापक बदर अली को दी। उन्होंने किठौर पुलिस को मामले से अवगत कराया और 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, किठौर पुलिस ने रात में ही एक आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी को डॉक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी टोनी की पहचान हुई है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।