फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में फतेहपुर प्रेम के नजदीक कच्चे तटबंध की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर में फतेहपुर प्रेम के नजदीक कच्चे तटबंध की हालत नाजुक
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। खादर क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम के समीप गंगा के कच्चे तटबंध की हालत नाजुक हो चली है, जिसे देखते हुए ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
पिछले कई दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण गंगा उफान पर आ गई थी। बारिश बंद होते ही गंगा का जलस्तर भी सामान्य स्थिति में पहुंच गया। लेकिन गंगा का कटान अभी भी जारी है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 35 हजार क्यूसेक पर चल रहा था। जल स्तर तो सामान्य है, परंतु तटबंध का कटान इस समय असामान्य गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह थाना पुलिस के साथ स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।
फतेहपुर प्रेम गांव के समीप गुरुद्वारा बंगला साहिब के प्रबंधक बाबा संत मुख्तार सिंह भूरी वालों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गंगा का भीषण कटान चल रहा है, जिसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, परंतु कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यहां कटान जारी है। खेतों में गन्ना और धान की पकी फसल पहले ही बारिश की चपेट में आने से भारी नुकसान में पहुंच गई है। तटबंध की मोटाई मात्र दो फीट रह गई है। थोड़े से कटान से यह गंगा में समा जाएगा और पानी तटबंध से बाहर आकर तबाही मचाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनकी बर्बादी प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से होगी। यदि समय रहते कटान रोकने के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें