फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज हत्याकांड में दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोज हत्याकांड में दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

मोदीनगर। सीकरी कलां गांव में हुए सरोज हत्याकांड में दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है, मगर 36 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस की जांच में जमीन की खरीद-फरोख्त और बहू के साथ चल रहा विवाद शामिल है।
विज्ञापन

सरोज शर्मा (58) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय महिला का ढाई वर्षीय पोता कल्लू भी साथ था। वह घटना के बाद दो दिन दादी के शव के साथ ही मकान में बंद था। बृहस्पतिवार शाम बंद मकान में पोते कल्लू के रोने और बाहर गए मृतका के पुत्र सियानंद के गांव पहुंचने पर सरोज शर्मा की हत्या की जानकारी लगी थी। पुलिस ने घटना के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मगर घटना के दो दिन बाद भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इससे हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। हत्या के खुलासे में लगी पुलिस 36 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पुलिस के मुताबिक महिला ने करीब एक साल पूर्व करोड़ों रुपये की कीमत की कृषि भूमि का एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट के समय महिला को तीस लाख की रकम दी गई थी। इसे लेकर भी कुछ विवाद सामने आ रहा है। इसके अलावा महिला के इकलौते पुत्र सियानंद का भी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। सियानंद की पहली पत्नी उससे अलग रह रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने मृतका सरोज के पुत्र सियानंद को थाने लाकर उससे भी पूछताछ की। सीओ सुनील सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन टीम घटना के खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें