फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलावदा में एप पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा में एप पर करें शिकायत
विज्ञापन

फलावदा। नगर को क्लीन एवं ग्रीन रखने के लिए नगर पंचायत ने मोबाइल एप जारी किया है। एप पर आने वाली शिकायतों को 24 घंटे में निस्तारण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत कस्बे को क्लीन एव ग्रीन रखने की लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पंचायत को हाईटेक बनाने के लिए नागरिकों को स्वच्छता एप के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने नगर में सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत करने के लिए अब नागरिकों को संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोग स्वच्छता एप के जरिये किसी भी स्थान पर कूड़ा एकत्र होने, सफाई में अनियमितता, सफाई कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही, पथ प्रकाश व्यवस्था संबंधी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। ईओ नीतू सिंह ने बताया कि इस एप पर लोड की गई जन शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर करा दिया जाएगा। शिकायत के साथ फोटो भी अपलोड किया जा सकता है। बताया की इस एप के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें