वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत
परतापुर। गगोल रोड स्थित कताई मिल के सामने नाना के साथ दूध लेकर आ रहे बच्चे की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। शताब्दी नगर सेक्टर-4 सी हवाई पट्टी निवासी राजकुमार का बेटा विशाल अपने नाना के साथ दूध लेकर आ रहा था। कताई मिल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। थाने में देर रात तहरीर दी गई है।