फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा निस्तारण पर निगम के दावे पर शिकायतकर्ता ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में मंगलवार को शहर के कूड़ा निस्तारण को लेकर हुई सुनवाई में नगर निगम के दावों पर शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने आपत्ति जताई। निगम ने दावा किया कि अब प्रतिदिन 300 टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है जिसके लिए बिजेंद्र एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एक साल का अनुबंध हुआ है। निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि करीब 60 से 70 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं शिकायतकर्ता लोकेश खुराना के अधिवक्ता ने नगर निगम के दावों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि निगम केवल निस्तारण का दिखावा कर रहा है और कचरे के पहाड़ पहले जैसे ही बने हुए हैं। अधिवक्ता के अनुसार शहर में प्रतिदिन 1000 टन कचरा निकलता है जिसमें से केवल 300 टन का निस्तारण करने का दावा किया जा रहा है। बाकी 700 टन कचरे से लोहियानगर कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। किला रोड पर गावड़ी में भी कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एनजीटी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख तय की है। इस दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें