सहारनपुर। पिछले साल कोर्ट रोड पर शुरू हुई एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब का सामान लेकर कंपनी रातों-रात फरार हो गई। लैैब में काम करने वालों को भी दो से तीन महीने का मानदेय नहीं दिया। अब इन लोगों ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कंपनी मालिकों व षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड पर रघुनाथ मार्केट में एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब खुली थी। इस लैब में काम करने वाले लोगों को रखा गया। कुछ लोगों ने इस लैब कंपनी की एजेंसी भी ले रखी थी। जब कर्मचारी जयपाल लैब को खोलने के लिए पहुंचा तो लैब में कोई भी उपकरण नहीं था। पता लगते ही लैब में काम करने वाले लोग पहुंचे। उन्होंने कंपनी कर्मचारी व मैनेजर से बात करने की कोशिश की तो इनके फोन नहीं उठे। पता चला कि कर्मचारी व मैनेजर रातों-रात लैब का सामान लेकर चले गए। महावीर सिंह, पंकज कुमार, पंकज शर्मा, पूनम शर्मा, दीपक, लोकेश, कैसर अली, संदीप, नरेंद्र कुमार, रोबिन और जयपाल ने बताया कि उनका दो से तीन महीने का मानदेय तक नहीं मिला है।