फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 50 फीसदी भुगतान कर आप भी ले सकते हैं आशियाना

Thu, 26 Sep 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आप भी अगर अपना आशियाना लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दिल्ली रोड पर बने 240 फ्लैट को बेचने के लिए आवास विकास परिषद योजना लेकर आया है। सरकारी कर्मचारियों को 50 फीसदी भुगतान पर और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी 70 फीसदी भुगतान पर फ्लैट ले सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आवास विकास परिषद के दिल्ली रोड पर 240 फ्लैट हैं। इनमें 80 फ्लैट वन बीएचके और 160 फ्लैट टू बीएचके हैं। अभी तक दस वन बीएचके और 30 टू बीएचके फ्लैट बिके हैं। फ्लैट बिक्री में लोगों द्वारा कम रुचि लिए जाने के चलते आवास विकास परिषद ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की तर्ज पर फ्लैट बेचने का निर्णय लिया है। सहारनपुर में भी 200 फ्लैट बेचे जाने हैं, जिनमें 130 टू बीएचके और 70 वन बीएचके फ्लैट हैं। यदि सरकारी कर्मचारी फ्लैट खरीदना चाहता है तो वह निर्धारित कीमत का 50 फीसदी जमा कर फ्लैट की चाबी पा सकता। इसी प्रकार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी 70 फीसदी कीमत अदा कर फ्लैट ले सकता है। 60 दिन के अंदर भुगतान करने पर पांच फीसदी की छूट भी दी जा रही है। - फ्लैट की खूबी
वन बीएचके फ्लैट 54 गज में बना है, जिसमें एक बैडरूम, एक हॉल, दो टॉयलेट, एक किचन और एक बालकनी मिलेगी। टू बीएचके फ्लैट 84 गज में बना है, जिसके साथ दो बैडरूम, एक हॉल, दो टाॅयलेट दो बाथरूम, दो बालकनी, एक किचन मिलेगा। इनके साथ पार्किंग, पार्क, सुरक्षा गार्ड आदि की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

- वन बीएचके फ्लैट के कीमत
तल-पंजीकरण शुल्ककुल कीमत
धरातल94,79218,95,843
पहला तल88,04317,60,862
दूसरा तल87,29317,45,864्र
तीसरा तल86,54317,30,867

टू बीएचके फ्लैट की कीमत
तल-पंजीकरण शुल्ककुल कीमत
धरातल-1,46,65229,33,037
पहला तल-1,36,19127,23,821
दूसरा तल-1,35,02927,00,574
तीसरा तल-1,33,86626,77,328
- दिल्ली रोड पर बने फ्लैट को बेचने की प्रक्रिया चल रही है। आवास विकास परिषद नई योजना लेकर आई है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को क्रमश: 50 और 70 फीसदी भुगतान पर चाबी दी जा रही है। - सूरजपाल, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें