मेरठ मंडल के कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने नगर निगम की 200 बीघा जमीन पर कब्जा करने वाले प्रकरण में सपा के पूर्व मंत्री मोहम्मद अब्बास, पूर्व एसडीएम सदर शिव कुमार, सपा नेता रियाज खान आदि सहित 42 लोगों की गिरफ्तारी अब तक न होने पर एसएसपी मंजिल सैनी को फटकार लगाई। उन्होंने लिखित में नोटिस भेजकर लिखित में जवाब मांगा है। कमिश्नर ने छह नवंबर तक हर हाल में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
वहीं वादी मुरसलीन ने कमिश्नर से थाना पुलिस की शिकायत करते हुए थाना पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। कमिश्नर ने एसएसपी से पूछा है कि उक्त मामले में सिर्फ भूमाफिया और सपा नेता रहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाकी आरोपियों को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/