फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कमिश्नर व डीआईजी ने गाजियाबाद बॉर्डर तक कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जानीखुर्द। पुलिस अ​धिकारी कांवड मार्ग के निरीक्षण के दौरान कांवड़ ​शिविर में बात करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द (मेरठ)। सावन के पहले सोमवार को मेरठ के मंडलायुक्त भानु भास्कर एवं डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद सीमा निवाड़ी से लेकर जानी गंग नहर पुल, भोला झाल कंट्रोल रूम तथा कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा और कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने पूरे कांवड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त भानु भास्कर ने भोला झाल स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना या घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, सरधना क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई, नगर पंचायत सिवालखास के अध्यक्ष पति गुलजार चौहान, मनोज कुराली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें