फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेहल्लुम के जुलूस आज...हुसैनी सोगवर करेंगे मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ यात्रा के साथ जुलूस निकलवाना प्रशासन के लिए चुनौती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला के चेहल्लुम के जुलूस मंगलवार को निकाले जाएंगे। इमामबारगाहों और अजाखानों में मजलिसे होंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान चेहल्लुम का जुलूस निकलवाना पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती होगा। मुहर्रम कमेटी ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था बनाने की अपील की है।
सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रसूलपर धौलड़ी, अब्दुल्लापुर, खिर्वा जलालपुर, मवाना व शहर में जैदी फार्म और लोहिया नगर के इमामबारगाहों और अजाखानों में मजलिसें होंगी व जुलूस निकाले जाएंगे। इमामबारगाह करीम बख्श जाटव गेट से सुबह नौ बजे ताजिया और चौड़ा कुआं स्थित छोटी कर्बला में मजलिस के बाद अपराह्न तीन बजे जुलूस-ए-ताजिया, जुलजनाह व अलम-ए-मुबारक बरामद होंगे। जैदी फार्म में इमामबारगाह दरबारे हुसैनी, पुरानी कोठी से जियारात, ताजिए, अलम-ए-मुबारक, जुलजनाह का जुलूस मजलिस के बाद तीन बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि इन जुलूसों में मातमी अंजुमनें, हुसैनी सोगवार मातम व नौहेख्वानी करके शोहदाए कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करेंगे। रात में अंजुमन ताहफ्फुज-ए-अजादारी की तरफ से मनसबिया रेलवे रोड पर मातम होगा। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के बाद भी मजलिस गम-ए-हुसैन का सिलसिला जारी रहेगा। 21 अगस्त को सेक्टर चार स्थित शाहजलाल हाॅल में दो बजे मजलिस के बाद काफला-ए-गम बरामद होगा। वहीं, 22 अगस्त को मनसबिया रेलवे रोड पर अंजुमन दस्तये हुसैनी की ओर से सोग के अंतिम दिन यौमे गम के उन्वान से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें