फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पार्षदों में गाली गलौज

विज्ञापन
30srd51a- खिवाई नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल चेयरपर्सन और सदस्य। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में पार्षदों में गाली गलौज
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में गाली गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। सदस्यों ने भी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए। चेयरपर्सन बैठक को स्थगित कर बीच में ही चली गईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत खिवाई कार्यालय में बैठक निर्धारित थी। चेयरपर्सन रंगीला बेगम बैठक में पहुंची। सभासदों से कस्बे में विकास कार्यों की बात की। सभासदों ने मुख्य मार्गों पर रास्ता निर्माण,जल निकासी दुरुस्त कराना तथा बोर्ड बैठक हर माह कराने का प्रस्ताव रखा। इसी बीच सदस्यों द्वारा प्रस्ताव को लेकर अन्य सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भरी बैठक में सदस्य एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। जिसके चलते पक्ष-विपक्ष में तनातनी की स्थिति बन गई। वहीं, कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव देने के बाद भी कार्य नहीं कराए गए है। पूर्व बैठक में सभी वार्डों में बैंच, लाइट और हैंडपंप समान रूप से लगाये जाने का प्रस्ताव रखा था। सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए। गाली गलौज और हंगामा बढ़ता देख चेयरपर्सन रंगीला बेगम बैठक स्थगित कर चली गईं। चेयरपर्सन रंगीला बेगम का कहना है कि बैठक शुरू हो गई थी। सदस्यों से विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे। लेकिन कुछ सदस्यों ने बैठक में बेवजह हंगामा कर अमर्यादित माहौल पैदा किया। मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें