फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लेकर कपड़ बरामद किए

विज्ञापन
16ए - मवाना खुर्द में हुई हत्या के मामले में रिमांड पर लिया गया हत्यारोपी। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर कपड़े बरामद किए
विज्ञापन

मवाना। पुलिस ने गांव मवाना खुर्द निवासी कपिल मोहन की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अंकित त्यागी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से मृतक कपिल मोहन के कपडे़ खेत से बरामद कर वापस जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद ने बताया कि बीती 15 जुलाई को यूपी 100 को सूचना मिली थी। कपिल मोहन पुत्र मदन त्यागी निवासी मवाना खुर्द ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने का तथ्य सामने आने पर कपिल मोहन की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी के अंकित पुत्र गोवर्धन त्यागी व राजेश उर्फ कालू पंडित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी निशा को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, आरोपी अंकित त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अभियुक्त राजेश उर्फ कालू पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी गांव भूनी थाना सरूरपुर को पुलिस ने चार अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब पुलिस ने अंकित त्यागी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की तथा उसकी निशानदेही पर खेत से मृतक के कपडे़ बरामद किए। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने बताया कि उन्होंने पहले कपिल मोहन की हत्या की तो उसके मुंह से खून आने से कपडे़ सन गए। जिस पर उसके कपडे़ बदलकर आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें