सरूरपुर। हर्रा में किसानों को जानकारी देते मिल के अधिकारी। आयोजक
- फोटो : आर्काइव
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली के आवास पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी में का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किनौनी शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक तथा दौराला गन्ना विकास समिति से आए सदस्यों ने किसानों को आधुनिक कृषि, तकनीकियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने गन्ना उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कृषि सुधारों के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किनौनी शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक जयवीर सिंह ने कहा कि किसानों को खेती में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा गन्ने की बुवाई से लेकर उसकी देखभाल तक हर चरण में तकनीकी के बारे में जानकारी दी। दौराला गन्ना विकास समिति के कर्मचारी गौरव कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा किसानों के हितों को लेकर कृषि यंत्रों व कीटनाशक दवाइयों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान किसान सन्नवर,आदेश तोमर, दुष्यंत त्यागी, उदयवीर बालियान, हरेन्द्र सिंह, अभिषेक पुंडीर, बाबू, शोकिन, यामीन, नासिर, शाबिर अली मौजूद रहे।