फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। सोमवार को शहर के लगभग हर चौराहे पर वाहनों का जाम लगा रहा जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था को नियंत्रण में लाने के लिए यातायात पुलिस की मौजूदगी भी नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन

दिनभर बेगम ब्रिज रोड, सोतीगंज, रेलवे रोड चौराहा,शारदा रोड, सदर बाजार, भूमिया का पुल, कांच का पुल, श्यामनगर, फुटबॉल चौक, बच्चा पार्क, कमिश्नरी चौराहे, भैसाली बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। इसी कारण इन स्थानों पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर जाम ज्यादा लगा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम को तेजगढ़ी चौराहा, एडीजी चौराहा, जीरो माइल्स, कंपनी बाग के अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी जाम की गंभीर समस्या बनी रही।
जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, कई वाहन चालकों ने शिकायत की कि पुलिसकर्मी जाम लगने के बाद सक्रिय हुए जबकि इससे पहले वे दोपहिया वाहनों के कागज चेक करने जैसे कार्यों में व्यस्त थे। यदि यातायात पुलिस समय रहते सक्रिय हो जाती और व्यवस्था बनाए रखती तो शायद आज यह नौबत न आती। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि शहर में कई जगहों पर सड़क, नाले आदि के निर्माण कार्य चल रहे हैं जिस कारण भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें