फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कई दिन कड़ी सुरक्षा में रहेगा शहर, फोर्स को निर्देश न बरती जाए किसी तरह की लापरवाही

Sun, 10 Nov 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभी कई दिनों तक शहर कड़ी सुरक्षा में रहेगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को फोर्स को निर्देश दिया कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी आलोक सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मुस्तैद रहेगी। कोई फोर्स नहीं हटेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा बना रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में पुलिस व पीएसी लगी रहेगी।

विज्ञापन


शनिवार की रात मेरठ में एक कंपनी पैरामिलिट्री और एक कंपनी पीएसी और बुला ली गई। जिले को सेेक्टर व जोन में बांटा गया है। उसी के आधार पर फोर्स अभी लगी रहेगी।

अधिकारियों ने अपील की है कि शनिवार की तरह लोग आगे भी सौहार्द का परिचय दें। सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट न डालें। सुप्रीमकोर्ट के फैसले का सम्मान करें, अफवाह न फैलाएं। त तो किसी को भड़काएं और न ही बेवजह बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें