फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझता रहा शहर

विज्ञापन
शामली में दीपावली पर लगी भीड़ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दिनभर जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन

शामली। त्योहारों पर शहर के अलावा गांव देेहात से आने वाले ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से सड़कों से लेकर बाजारों में जाम के हालात बने रहे। जाम के कारण लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल बना रहा। जाम खुलवाने के लिए दिनभर पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार दूसरे दिन भी धनतेरस पर लोगों ने खरीदारी की। बाजारों और सड़कों पर बृहस्पतिवार के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही। शहर के विजय चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, धीमानपुरा और बुढ़ाना रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। यही स्थिति बाजारों में भी रही। शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नेहरू मार्केट समेत सभी बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही, जिसके चलते बाजारों में पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। पुलिस ने बैरियर लगाकर बाजारों में दुपहिया वाहनों और ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी दुपहिया वाहन बाजारों में दौड़ते रहे। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि त्योहार पर भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजारों में ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। सड़कों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

शामली में दीपावली पर लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें