फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा पर शहरवासियों ने बरसाए फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में देव उठान एकादशी पर श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह के समय शृंगार आरती के बाद बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। श्याम बाबा का डोला सजाया गया। निशान यात्रा में हजारों लोगों ने श्याम बाबा के ध्वज हाथ में लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाए और शहरवासियों ने पुष्प वर्षा की।
निशान यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर छोटा खाटू धाम मुल्ताननगर में पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। यात्रा का शुभारंभ छोटा खाटू धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने पूजन किया। मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा आरंभ कराई। मंदिर समिति के संरक्षक सुरेश चंद शर्मा ने दीपक प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

101 किलो का केक काटा
मंदिर में शाम 7 बजे आरती के बाद भजन संध्या हुई। इसमें जितेंद्र शर्मा, नीरज गुरु, वैष्णवी नामदेव, अंकुश उपाध्याय, विकास सिंघल आदि भजन गायकों ने भजनों से बाबा की महिमा का गुणगान किया। इस पर श्रद्धालु जमकर थिरके। 101 किलो का मिल्क केक काट कर बाबा को भोग लगाया। इस दौरान संजय माहेश्वरी, आदित्य, अम्मू, रणबीर शर्मा, मुदित मांगलिक, गौरव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

कोलकाता से मंगाए फूलों से सजाया मंदिर
मेरठ। श्री खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर हजारी की प्याऊ पर श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया। मंदिर को कोलकाता के फूलों से सजाया गया। शृंगार, रंगीन लाइट, गुब्बारे से सजावट की गई। ढोल नगाड़ों के साथ शृंगार और आरती की। 101 तुलसी पौधों का पूजन वितरण हुआ। भक्तों ने शहर को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। 100 भक्तों ने निशान चढ़ाए। शाम को महाआरती हुई।संस्थापक शोभा त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या आरंभ की। इस अवसर पर अनिल गोयल, नीरज सावरिया, नवीन वर्मा ने भजन सुनाए। यात्रा में शोभा त्यागी, रतन लाल, अनिल गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें