संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में चल रही सीआईएससीई क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 तीनों वर्ग में मैच हुए। इसमें अंडर 14 और 17 में मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने मैच जीते। वहीं क्वार्टर फाइनल में मेरठ ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इस दौरान अंडर 14 में कानपुर साउथ और गोरखपुर के बीच मैच हुआ। इसमें कानपुर की टीम ने 25-20 से मुकाबला जीता। मेरठ और कानपुर के बीच हुए मैच में मेरठ ने 25-5 के स्कोर से मैच जीता। लखनऊ नॉर्थ और आगरा के बीच खेले गए मैच में लखनऊ ने 25-15 से मुकाबला जीता। गाजियाबाद और प्रयागराज के बीच हुए मैच में गाजियाबाद ने 23-13 के स्कोर से जीत प्राप्त की। अंडर 17 वर्ग में लखनऊ साउथ और कानपुर साउथ के बीच हुए मैच में लखनऊ ने 25-20 के स्कोर से मैच जीता। लखनऊ नॉर्थ और प्रयागराज के बीच हुए मैच में लखनऊ ने 25-12 के स्कोर से मैच जीता। मेरठ और गोरखपुर के बीच हुए मैच में मेरठ ने 25-14 के स्कोर से मैच जीता। अंडर 19 वर्ग में वाराणसी और गोरखपुर के बीच हुए मैच में वाराणसी ने 25-18 के स्कोर से मैच जीता। मेरठ और गाजियाबाद के बीच हुए मैच में मेरठ ने 25-22 के स्कोर से मैच जीता।
अंडर 14 वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल मैच सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल और आगरा के बीच हुआ। मेरठ की टीम ने 25-17 के स्कोर से मैच जीता और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 में वाराणसी और गाजियाबाद के बीच हुए मैच में वाराणसी ने 25-23 के स्कोर से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर 19 में हुए क्वार्टर फाइनल मैच में लखनऊ साउथ ने कानपुर नॉर्थ को 25-13 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या सिस्टर मारिशा ने सभी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर खेल संयोजक संदीप चौधरी ने प्रतियोगिता के आयोजन की कमान संभाली और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।