फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर में छत से गिरने की से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किठौर कस्बे में छह वर्षीय बच्ची की छत से गिरकर मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

किठौर के मौसमखानी मोहल्ला निवासी ईशा (6) पुत्री मशकूर बीते बुधवार को घर की छत पर खेल रही थी। इस दौरान नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। इस पर परिजनों ने कहा कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया जाए। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बच्ची की कोरोना जांच कराई। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि बच्ची खेलते समय छत से गिरी थी। जिस कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें