उपकेंद्र और विद्युत लाइनों पर चल रहे कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कार्यों की गुणवत्ता देखी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। बुधवार को अधिकारियों ने उपकेंद्र और बिजली आपूर्ति लाइनों पर कराए कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मेरठ जोन प्रथम के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता परखी।वह सेंसरयुक्त हेलमेट के साथ उपकेंद्र के यार्ड में पहुंचे तो सेंसरयुक्त हेलमेट का बर्जर बज उठा।
गंगानगर और अमन विहार उपकेंद्रों का मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा ने अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह और सहायक अभियंता सुनीत कुमार के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र के यार्ड में सफाई कराने के बाद लगे कूड़े का ढेर देख मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताई। कहा कि यार्ड में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूरा कराएं। मुख्य अभियंता ने संविदा कर्मियों को उपलब्ध कराए गए सेंसरयुक्त हेलमेट की कार्यशीलता परखी। वह अमनविहार और गंगानगर उपकेंद्र के यार्ड में सेंसरयुक्त हेलमेट लेकर पहुंचे तो हेलमेट का बर्जर बज उठा। उन्होंने एक्सईएन एवं एसडीओ को कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।