फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाम और सुरक्षा के मुद्दे पर व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

विज्ञापन
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने सरधना में जाम और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर एसएसपी स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर की बदहाल यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और महामंत्री ललित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को अवगत कराया कि नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगने वाले भीषण जाम से व्यापारी और आमजन लगातार परेशान हैं। व्यापारियों ने मांग की कि मुख्य चौराहों पर पुलिस की स्थायी व प्रभावी तैनाती की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके। साथ ही स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। व्यापारियों ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। प्रमुख चौराहों और बाजारों में स्थायी पुलिस पिकेट तैनात करने पर भी जोर दिया। महामंत्री ललित गुप्ता ने सुझाव दिया कि पुलिस-व्यापारी संवाद को मजबूत करने के लिए थाना स्तर पर हर माह बैठक आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडे ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर की कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में दीपक शर्मा, अमन गुप्ता, रजत गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें