प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में शिवभक्ति का रंग दिखाई दिया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। सोमवार शाम तक हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हजारों की संख्या में शिव भक्ति कावड़िया ऐतिहासिक नगरी में पहुंच गए।
नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने भी श्रद्धालुओं के साथ पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से लगाए गए शिविर का चेयरपर्सन सुधा खटीक ने उद्घाटन किया। चेयरपर्सन ने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले शिव भक्तों का पुष्प वर्षा की।
प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद