फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात की आतिशबाजी से पशुशाला हुई खाक

Wed, 19 Feb 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गांव कामगारपुर में जश्न का इंतजाम बेजुबान पशुओं की जान पर बन गया। बरात की चढ़त के दौरान आतिशबाजी करने से एक किसान की पशुशाला जल गई। पशुशाला में बंधे छह पशु और उन्हें बचाते हुए एक किशोर झुलस गया।
विज्ञापन

मंडावली के गांव कामगारपुर में मंगलवार को दिन में संतराम सिंह की बेटी की शादी थी। हरिद्वार के गांव महदूदपुर गांव से बरात आई थी। करीब तीन बजे बरात की चढ़त के दौरान आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी से किसान सतबीर सिंह की पशुशाला के निकट रखी पराली जल गई। उसके बाद छप्पर में भी बरात की आतिशबाजी से आग लग गई। पशुशाला में बंधे करीब छह पशु आग में झुलस गए। पशुशाला में रखा भूसा, लकड़ी, उपले आदि सामान जलकर राख हो गए। जब आग लगी उस दौरान किसान का परिवार किसी शादी समारोह में गया था। राजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय भतीजा प्रिंस कुमार आग से पशुओं को बचाते समय झुलस गया। किशोर को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें