मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने टोल प्लाजा की क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर निकाला। मनिंदर विहान ने बताया कि कार गुरुकुल नारसन (रुड़की) से दिल्ली जा रही थी, जिसमें सुनील, पंकज और नितिन सवार थे।
उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में करीब सात गाड़ी टोल टैक्स बचाने के चक्कर में रजवाहे में गिरी हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहा है, लेकिन फिर भी वाहन स्वामी नहीं मानते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।