फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख के गबन की आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को रिमांड पर लेने की दी अर्जी

Thu, 14 Nov 2019 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब 70 लाख रुपये के गबन में जेल गई इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान को रिमांड पर लेने के लिए विवेचक ने स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) इरफान कमर की अदालत में अर्जी दी है। अदालत ने आरोपी महिला इंस्पेक्टर को बृहस्पतिवार के लिए जिला जेल से तलब किया है।
विज्ञापन


अदालत में दी गयी अर्जी के विषय में सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि इस मामले के विवेचक सीओ गाजियाबाद आतिश कुमार सिंह ने अर्जी दी है कि गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में सीएमएस कंपनी का नोटों से भरा बैग गायब हो गया था। जो बरामद करने के विषय में उनके द्वारा आरोपी महिला इंस्पेक्टर से पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया था कि गबन की गई रकम गाजियाबाद की एक बंद पड़ी फैक्टरी में रखी हुई है, जिसे वह बरामद करा सकती है। बाकी रकम को इस मुकदमे के सह अभियुक्तों में बांटा जा चुका है।

जिस पर महिला इंस्पेक्टर से फैक्टरी में रखी रकम को बरामद कराने के लिए 24 घंटे का पुलिस रिमांड मंजूर करने की प्रार्थना अदालत से की गई। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवायी के बाद आरोपी महिला इंस्पेक्टर को जिला कारागार से तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें