फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर 85 रुपये बचाने के चक्कर में राजवाहे में गिरी कार, बाल-बाल बची तीन युवकों जान

Thu, 14 Nov 2019 12:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ------सिवाया टोल प्लाजा से बचकर निकल रही भराला राजवाहे में गिरी - फोटो : MODIPURAM
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स से बचने के चक्कर में वाहन रजवाहे में गिर रहे हैं। बुधवार रात एक कार रजवाहे में जा गिरी, जिसके बाद कार सवार तीन युवक फंस गए। मौके पर पहुंचे टोल कर्मियों ने उन्हे किसी तरह बाहर निकाला और क्रेन मंगाकर गाड़ी को भी बाहर खींचा गया।
विज्ञापन


सिवाया टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान के अनुसार, बुधवार रात करीब पौने नौ बजे टोल से बचकर स्विफ्ट कार हाईवे के नजदीक संपर्क मार्ग से जा रही थी। रात के अंधेरे में कार भराला रजवाहे में गिर गई। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। कार सवार तीनों युवकों को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने टोल प्लाजा की क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर निकाला। मनिंदर विहान ने बताया कि कार गुरुकुल नारसन (रुड़की) से दिल्ली जा रही थी, जिसमें सुनील, पंकज और नितिन सवार थे।

उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में करीब सात गाड़ी टोल टैक्स बचाने के चक्कर में रजवाहे में गिरी हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं। मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहा है, लेकिन फिर भी वाहन स्वामी नहीं मानते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें