फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन धामपुर की कैबिनेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की

Thu, 29 May 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
धामपुर तहसील में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य स
विज्ञापन
धामपुर। बार एसोसिएशन धामपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन धामपुर भीम सिंह एडवोकेट ने दिलाई।
विज्ञापन

तहसील धामपुर के सभा कक्ष में बार एसोसिएशन धामपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी रीतू रानी विशिष्ट अतिथि रहीं। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने किया।
पद एवं गोपनीयता की शपथ पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह एडवोकेट ने अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहिद अली एडवोकेट, सचिव देवेंद्र कुमार, कनिष्ट उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह एडवोकेट, सह सचिव प्रशासन शादान सईद, सह सचिव लाइब्रेरियन विपिन कुमार एडवोकेट, सह सचिव प्रकाशन हिरेंद्र कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शहजादा परवेज, जितेंद्र कुमार, अनुराग, मौहम्मद अली, भारत सिंह, भोपाल सिंह, तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में हिमांशु हर्षवर्धन, अर्पित कुमार, अजयवीर सिंह, अनुराग भटनागर,लोकेश सैनी को दिलाई।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ,सदस्यों को बधाई दी। कहा कि नई कार्यकारिणी बार एसोसिएशन धामपुर,अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी। इस अवसर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी को कुर्सी का आदान-प्रदान किया।
योगेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, नरेंद्र कुमार राजपूत, अरुण कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गहलोत, शमीम अहमद आदि ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें