फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी बोले, उधार लेकर पैसे नहीं देते पुलिसवाले

विज्ञापन
पुलिस द्वारा रेहड़ी लगाने वाले व्यापारियों को परेशान करने के विरोध में कोतवाली थाना प्रभारी का
विज्ञापन
मेरठ। बुढ़ाना गेट क्षेत्र व्यापारियों का आरोप है कि कई पुलिसकर्मी उधार सामान लेकर पैसे नहीं देते हैं। इन पर 50-50 हजार रुपये तक हो गए। सोमवार को ये आरोप लगाते हुए संयुक्त व्यापार संघ और बुढ़ाना गेट व्यापार संघ ने इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी से इसकी शिकायत की। विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल ने कहा कि मदरासी डोसा, बिरजू चाट भंडार, रवि चाट भंडार, एवन आइसक्रीम से खाद्यान खरीदा जाता है लेकिन पैसा नहीं दिया जाता है। ऐसा कई पुलिसकर्मी करते हैं। बुढ़ाना गेट व्यापार संघ महामंत्री मयूर अग्रवाल ने कहा कि पैसे मांगने पर व्यापारियों के साथ अभद्रता भी की जा रही है। इस विषय को संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के सामने भी आगामी बैठक में रखा जाएगा। जब ऐसी स्थिति दुकानदारों के साथ है तो रेहड़ी, पटरी और ठेले लगाने वालों के साथ क्या स्थिति होती होगी। संगठन हर व्यापारी के साथ खड़ा है। शिकायत करने वालों में पूर्व पार्षद गौरव नामदेव, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
वहीं, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है। बताया गया था कि मंगलवार और शनिवार को जिमखाना के पास लगने वाली पैठ बाजार के कारण जाम लगने की समस्या लेकर दुकानदार आए थे। यदि कोई पुलिस कर्मी पैसा नहीं देता तो संबंधित दुकानदार उसकी लिखित में शिकायत करें, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें