फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज आवाज में संगीत बजाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, कई घायल

विज्ञापन
दोनों की पक्ष की महिलाओं का शांति भंग में चालान का फोटो
विज्ञापन
विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल, 10 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में रविवार देर रात छत पर तेज आवाज में डीजे के कॉलम पर संगीत बजाने पर टीटू नाथ और शेर सिंह पक्ष में गाली गलौज व मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर मामले को शांत किया। इस विवाद में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दबिश देकर चार महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
गांव महमूदपुर सिखेड़ा स्थित सपेरा बस्ती में सपेरा बादल नाथ रविवार देर रात छत पर डीजे की कॉलम पर तेज आवाज में संगीत बजा रहा था। शेर सिंह ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो इसी बात पर आपस में हुई कहासुनी, गाली गलौज और मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पथराव होने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर जैसे तैसे मामले को शांत किया।
विज्ञापन

पथराव में धनु नाथ, विजय, टीटू नाथ, शेर सिंह, जितेंद्र, दीपांशु आदि घायल हो गए। घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेर सिंह पक्ष ने बादल, काला, सुक्खन, प्रदीप के खिलाफ और टीटू नाथ ने शेर सिंह, दीपांशु, करण नाथ, अनुज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने रविवार देर रात हुए पथराव के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए शेर सिंह, विजय, जितेंद्र, लक्ष्मण नाथ, रेशा, मीनू और दूसरे पक्ष से टीटू नाथ, सपना, बृजेश, मीना को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि महमूदपुर सिखेड़ा में डीजे के कॉलम बजाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं समेत 10 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। इनके अलावा जो नाम प्रकाश में आएंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें