फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी संवाद कार्यक्रम 17 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्यकर विभाग मेरठ द्वारा 17 और 28 जनवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के व्यापारी, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, अधिवक्ता और चार्टर्ड एकाउंटेंट को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी कमिश्नर ग्रेड प्रथम हरिराम चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट और खरीद के बिलों से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना जैसी व्यापारी हितैषी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा। जीएसटी व्यवस्था, जो 1 जुलाई 2017 से लागू हुई थी और इसके 2.0 वर्जन (22 सितंबर 2025 से लागू) के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। कर की दरों में हुए बदलावों का भी उल्लेख होगा। विभाग के अधिकारी, जीएसटी एक्ट के जानकार अधिवक्ता और चार्टर्ड एकाउंटेंट इस संवाद में जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें