मेरठ। गुरु गोरखनाथ पावन धाम नंदपुरी कंकरखेड़ा में 108 घंटे के अखंड गोरख चालीसा का पाठ गोरख गायत्री जप और धूना पूजन महायज्ञ के साथ संपन्न हो गया। यह अनुष्ठान महंत शेखर गोरख पंथी को स्वयं गुरु गोरखनाथ जी के स्वप्न दर्शन के आदेश पर किया गया।
महायज्ञ में 11 से 15 जनवरी तक लगातार 108 घंटे तक गोरख चालीसा पाठ और गायत्री जप किया गया। कार्यक्रम में गोगा म्हाड़ी धाम के राकेश पुजारी और प्रवीण पुजारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान धर्म सभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मंदिर समिति के सदस्य गौरव गुप्ता ने धर्म स्थलों का भ्रमण कराया।