सरधना(मेरठ)। तहसील क्षेत्र की नगर पंचायत खिवाई के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम व एसडीएम को पत्र भेजकर कुछ सभासदों द्वारा विकास कार्यों, पात्रों के चयन के नाम पर धांधली का आरोप लगाया हैं। शौचालय निर्माण में भी धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
खिवाई नगर पंचायत के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम अनिल ढींगरा, एसडीएम अमित कुमार भारतीय को शिकायती पत्र भेजा। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के सदस्य विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार रहे हैं। शौचालय निर्माण, हैंडपंप, प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार किया गया। शौचालय व मकान निर्माण में अपात्र लोगों से रुपये लेकर उन्हें पात्र बनाकर लाभ दिया गया। पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह गए। बताया कि कई बार तहसील स्तर पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच करने की बात कही है। इस दौरान मुमताज, अनीसा, आंचल, जाफरी, रहीसा, आशीष, शाहीन व नूर आदि मौजूद रहे।