फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट कट से निकालने के चक्कर में बस गड्ढे में फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने यात्रियों को निकालकर जेसीबी से खिंचवाई बस
विज्ञापन

नहटौर। शॉर्ट कट से निकालने के प्रयास में रोडवेज बस के चालक ने यात्रियों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। बाईपास से निकालते समय बस पानी से भरे गड्ढे में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सकुशल बस से निकालकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब तीन बजे मुरादाबाद डिपो की बस हरिद्वार से मुरादाबाद जा रही थी। कांवड़ यात्रा के चलते नूरपुर रोड बंद होने के कारण चालक बस को धामपुर रोड पर ले गया। नगर पार करके प्रतिबंधित नूरपुर रोड पर पहुंचने के प्रयास में उसने बस को बाईपास रोड पर मोड़ दिया। बाईपास रोड पर जलभराव होने के बावजूद उसने बस नहीं रोकी। इससे बस का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और बस फंस गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास की कॉलोनियों में रह रहे लोग मौके पर पहुंचे तथा सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी से बस को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें