फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात शरद ने काली कमाई से खरीदा एक करोड़ा का सोना, चलाता था देहव्यापार का नेटवर्क

Sat, 12 Oct 2019 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शरद गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय सरगना शरद गोस्वामी ने अपनी काली कमाई से एक करोड़ रुपये का सोना खरीदा है। जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि कई बैंकों में उसके लॉकर हैं। जिसमें उसने सोना रखा हुआ है। पुलिस अभी तक शरद, उसकी पत्नी और मां के खातों में जमा 84 लाख रुपये सीज करा चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो अक्तूबर को माधवपुरम निवासी अंतरराष्ट्रीय सरगना शरद गोस्वामी के गैंग का खुलासा किया था। एक करोड़ रुपये के मोबाइल और लैपटाप बरामद हुए थे। शरद के गैंग में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे।

विज्ञापन

रिमांड पर शरद से पूछताछ के दौरान पता चला था कि उसने बिजली बंबा बाईपास पर फ्लैट, टीपीनगर में प्लॉट, गंगनहर पर भोला गांव के पास 2500 गज जमीन पर होटल का निर्माण कराने के अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी फ्लैट खरीदे हैं।

वह देह व्यापार का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी चलाता था। नेपाल के रास्ते दूसरे देशों से लड़कियों को लेकर देशभर में देह व्यापार में धकेल रहा था। दूसरी पत्नी सोनिया के नाम पर भी उसने संपत्ति खरीदी है। शरद व उसकी मां और पत्नी के सात बैंक खातों में 20 सितंबर से पहले तक पिछले 15 माह में साढ़े चार करोड़ की धनराशि जमा हुई।

अधिकांश ट्रांजेक्शन विदेशों से हुआ था। शरद ने बैंकों से पैसा निकालकर करीब एक करोड़ से ज्यादा का सोना खरीदा। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि एसआईटी जांच कर रही है। अभी तक बैंक खातों में 84 लाख रुपये सीज कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें