फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बचाने आई बहन को भाई ने छुरा मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बेदखल करने से गुस्साए युवक ने धारदार हथियार से वार कर अपनी बहन को घायल कर दिया। घटना के संबंध में आरोपी युवक की मां ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी हसीना ने तहरीर में बताया कि उसका बड़ा बेटा आपराधिक किस्म का है। पति की मृत्यु होने के बाद से ही आरोपी सारी जायदाद को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा है। आए दिन बहनों के साथ मारपीट करता है। तंग आकर आरोपी को बेदखल कर संबंध विच्छेद कर लिए। इसके बाद से आरोपी रंजिश मानने लगा। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे आरोपी छुरा लेकर आया और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। बचाने आई बेटी शकीला को आरोपी ने छुरे से वार कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होते देख आरोपी छुरा लहराते हुए धमकी देकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


झगड़े पर उतारू व्यक्ति गिरफ्तार

मवाना। थाने के दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि वह गश्त करते हुए मोहल्ला तिहाई दयानंद बाजार पहुंचे तो राम कुमार गौतम का एक व्यक्ति के साथ दर्ज मुकदमे में फैसले को लेकर विवाद हो रहा था। पुलिस व लोगों ने रामकुमार गौतम को काफी समझाया, लेकिन आरोपी और अधिक उत्तेजित होकर झगड़ा करने पर उतारू होने लगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें