फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में शिकायत करने जा रहे बहन-भाई को चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने जा रहे बहन-भाई को चाकू मारकर घायल किया
विज्ञापन

मुंडाली (मेरठ)। ससुराल वालों से प्रताड़ित विवाहिता ससुराल वालों की शिकायत करने के लिए शुक्रवार को अपने भाई के साथ थाने जा रही थी इससे गुस्साए उसके ससुराल वालों ने विवाहिता एवं उसके भाई पर चाकुओं ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेरठ के समर कॉलोनी लिसाड़ीगेट निवासी अशरफ की पुत्री शाहगुफ्ता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सिसौली गांव निवासी इमरान पुत्र याकूब से हुई थी। शादी के बाद शाहगुफ्ता ने एक पुत्री को जन्म दिया। ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति भी काम के लिए देहरादून चला गया। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते रहे। परेशान होकर करीब कुछ दिन पूर्व वह मायके चली गई। शुक्रवार को शाहगुफ्ता अपने भाई दानिश के साथ बाइक पर ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने मुंडाली थाने जा रही थी। समयपुर गांव के रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दानिश व शाहगुफ्ता को घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शाहगुफ्ता के भाई इंतजार की तहरीर पर नदीम पुत्र याकूब व परवेज तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें