फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से एक दिन पूर्व दुल्हन परिवार समेत लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के गांव धनोटा निवासी युवक की कविनगर निवासी दुल्हन (मंगेतर) मंगलवार को परिवार समेत लापता हो गई। बुधवार को युवक बरात जानी थी, लेकिन तैयारियां रखी रह गईं। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दो रिश्ता कराने वाले दो बिचौलियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव धनोटा निवासी एक युवक का रिश्ता कंकरखेड़ा के कविनगर निवासी एक युवती से तय हुआ था। लोगों में चर्चा है कि इसकी एवज में दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को मोटी रकम भी दी थी। रिश्ते में दो लोग बिचौलिया थे। सगाई आदि की रस्म भी पूरी हो गईं थीं। 30 अप्रैल बुधवार को धनोटा निवासी दूल्हा पक्ष बरात लेकर कंकरखेड़ा जाने वाले थे। दूल्हे पक्ष ने शादी की तैयारी करते हुए निमंत्रण पत्र वितरित कर दिए।
बरात जाने से एक दिन पहले मंगलवार को दूल्हा पक्ष को जानकारी मिली कि जिस लड़की से रिश्ता तय किया है, उसके मकान पर ताला लगा हुआ है। चर्चा यह भी है कि जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी बताकर रिश्ता तय किया था, वह उस व्यक्ति को बेटी ही नहीं है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने दो लोगों को पुलिस को सौंपा है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें