फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी कर दुल्हन हुई फरार, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा (मेरठ)। क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। गांव समसपुर के बाद अब नगर के एक व्यक्ति से शादी रचाकर दुल्हन फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बिचौलिया बनी दुल्हन की तथाकथित बहन को हिरासत में लिया है।

गत दिनों समसपुर में नशीले पराठे खिलाकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी का मामला लोग अभी भूल नहीं पाए हैं। एक नया मामला सामने आया है। यह मामला कस्बे के एक व्यापारी के साथ पेश आया। पत्नी की मौत के बरसों बाद जीवन साथी के साथ जिंदगी काटने के चक्कर में वह धोखेबाजों के चक्कर में आ गया। बताया गया कि खुद को सहारनपुर निवासी बताने वाली एक विधवा महिला मुजफ्फरनगर के खतौली थानांतर्गत गांव पीपलेहड़ा में रहती है। उसने कस्बे के एक व्यापारी को अपनी बहन से शादी कराने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत तय होने पर व्यापारी का मेरठ के एक मंदिर में 29 मार्च को विवाह करा दिया गया। इस शादी को महीना नहीं बीता कि 25 अप्रैल को दुल्हन फरार हो गई। व्यापारी को धोखेबाजी का आभास हुआ तो उसने थाने में शिकायत कर दी। बुधवार को दुल्हन की तथाकथित बहन बाजार में दिखाई दी। व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें