फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाखा ने बच्चों को योग से जुड़ने की दी प्रेरणा

Wed, 06 May 2026 06:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा का माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा में युवा संस्कार प्रकल्प के तहत चल रहा तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। संस्था से दीप्ति सिंह ने सूक्ष्म क्रियाएं, ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ममता गोयल ने बच्चों को मंडूकासन, गरूड़ासन, योगासन आदि व्यायाम कराए। शाखा संरक्षक लोकेश कुमार ने मंच पर योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रेम कमल सैनी ने समापन पर शाखा संरक्षक लोकेश कुमार, दीप्ति सिंह, शिल्पी और ममता गोयल को शॉल और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। दीप्ति सिंह ने बच्चों से कहा कि भविष्य में भी वे योग से जुड़े रहे। लोकेश कुमार ने सभी बच्चों, अध्यापिकाओं और प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें