सरधना-दौराला मार्ग पर अलीपुर के निकट सड़क हादसे के बाद सड़क किनारे पडी क्षतिग्रस्त बाईक
- फोटो : SARDANA
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग पर अलीपुर के निकट शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
सरधना की तरफ से शनिवार दोपहर दो बाइक सवार युवक दौराला की ओर जा रहे थे। अलीपुर गांव के पास सामने से आए ट्रक ने बाइकसवारों में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बाइकसवारो ंकी पहचान की कोशिश की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक हादसे के शिकार हुए दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।